सिवान :दो दर्जन बकायेदारों का काटा गया बिजली कनेक्सन।
परवेज़ अख्तर/सिवान।
विद्युत विभाग ने बकाएदारों पर नकेल कसते हुए जिले पचरुखी प्रखंड के दो गांवों में कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया। विद्युत विभाग की टीम को देखते ही गांव में हड़कंप मच गई। गांव में जितने भी अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे सभी अपने अपने तार के टोका को पोल से उतारने के प्रयास में लग गए। सबसे पहले कार्रवाई ¨बदुसार बुजुर्ग गांव में की गई। यहां टीम 11 बजे ही पहुंच गई। जेई के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले बकाएदारों की सूची के अनुसार उनके घर पहुंच कर बिजली भार का आकलन किया और उसके बाद बकाए की जांच करने के बाद उनका कनेक्शन काट दिया। इसके बाद एक एक कर हर बकाएदार की जांच की गई। गांव में विद्युत विभाग की कार्रवाई की जानकारी पास के हकाम गांव में जैसे ही लोगों को मिली वे भी किसी तरह से पोल से टोका उतार कर कार्रवाई से बचते नजर आए। इधर ¨बदुसार गांव में कार्रवाई के बाद टीम हकाम गांव पहुंची। यहां पहुंचने के बाद तीन हजार से ज्यादा के बकाए वालों पर कार्रवाई शुरू की गई। यहां भी एक दर्जन बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। दोनों गांवों को मिलाकर दो दर्जन बकाएदारों पर विभाग की कैंची चली है जिससे विद्युत के बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में जेई रंजीत कुमार ने बताया कि जिन बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है उन पर तीन लाख से ज्यादा का बकाया है। विद्युत काटे गए उपभोक्ताओं में साहेब हुसैन, जाहूर अहमद, रेहमुल्लाह अंसारी, मो. नूर हसन, शिवनाथ चौधरी, मुखलाल चौधरी, हरकिशुन चौधरी, तारा देवी, फुलेना चौधरी, राजा लाल यादव, हरिचंद्र, जितेंद्र प्रसाद, विजय मल, रामसुरेश ¨सह, जयनारायण ¨सह, कन्हैया साह, चंद्रावती देवी, चंद्रदेव साह, संतोष कुमार, सहित अन्य शामिल थे। जेई ने बताया कि सभी बकाएदारों को बकाया बिल भुगतान जमा करना होगा और इसके बाद आरसी, डीसी का रसीद कटवाना होगा। तब कनेक्शन फिर से जुटेगा।