सारण :मिर्जापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 129 वीं जयंती मनी
▶समारोह में निर्माणाधीन रेल इंजन कारखाना और बंद पड़ी चीनी मिल का भी मुद्दा उठा

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड के मिर्जापुर स्थित सुरेश्वर प्रसाद दीक्षित नगर में मंगलवार को जननायक स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 129 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी । जयंती समारोह को स्थानीय मिर्जापुर पंचायत की मुखिया चमेली दीक्षित व अन्य लोगों के द्वारा स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया । समारोह की अध्यक्षता करते हुए मिर्जापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व युवा किसान नेता ई.हर्षवर्धन दीक्षित तथा कार्यक्रम का संचालन प्रियरंजन पाण्डेय ने किया । समारोह के बतौर मुख्य अतिथि स्वामी सहजानन्द सरस्वती विचार मंच के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य सह भाकपा जिला सचिव कामरेड राम बाबू सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक स्वामी सहजानंद सरस्वती समाज के वंचितों, शोषितों तथा किसानो कास्तकारों के मसीहा थे। समारोह में मढ़ौरा डीजल रेल इंजन कारखाना में भुमिदाता किसानों के आश्रीतों को नौकरी देने, कार्यरत मजदूरों को श्रम कानून के अधीन सभी सुविधा मुहैया कराने ,मढ़ौरा चीनी मील से अवैध कब्जा हटाने,मील को चालू कराने ,किसानों का कर्ज माफ करने सहित अन्य आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया । मौके पर प्रखंड भाजपा संयोजक राजेश कुमार सिंह ,रामनाथ महतो ,म.जिलानी,कृतिवर्द्धन दीक्षित , भर्दुल प्रसाद ,ललन पाण्डेय , मुन्ना सिंह , आनंदी यादव , ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।




Recent Comments