सारण: शिल्हौरी शिव मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रही बाइक सवार महिला पर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूट गिरा , मौत
# न्यूज़ इनपुट -सोनू कुमार सिंह /दरियापुर

दरियापुर
डेरनी थाना क्षेत्र के ननफर गांव के समीप विद्युत स्पर्शाघात से एक महिला की मौत हो गयी। वही दो अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।जख्म पीएमसीएच पटना मे इलाजरत है । ।मृतका पिरारी गांव निवासी रामप्रवेश राय की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी बतायी जाती है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की मृतका मंगलवार की सुबह अपने पड़ोसी अजय मांझी एवं देवकली देवी के साथ बाइक से शिल्हौरी स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ा कर वापस घर लौट रही थी।इसी बीच पड़ोसी गांव ननफर के समीप अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर बाइक के ऊपर गिर गया।जिससे देखते ही देखते हीरो हौंडा शाइन बाइक के साथ एक महिला धु- धु कर जलने लगी।हालाँकि दो अन्य दूर गिरने के कारण गम्भीर रूप से झुलस गए।घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो सलाऊदिन द्वारा पुरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया।वही दोनों घायलो को पटना भेजा गया।घटना की सुचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।इसके साथ ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।




Recent Comments