मांझी(सारण)। छपरा मांझी मुख्यमार्ग पर धनी छपरा गांव के समीप पहले से गिरे पड़े पेड़ सर टकरा कर एक बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे मांझी पीएचसी में भर्ती करा दिया। हालाँकि बाद में उसे चिंताजनक हालत में छपरा रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक रिविलगंज निवासी गोपी प्रसाद का पुत्र धीरज कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि जख्मी युवक मांझी के सुघर छपरा स्थित अपने ननिहाल में रहता है।