मांझी(सारण)। मांझी के घोरहट निवासी एवम किसान स्व जगदीश साह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पौत्र प्यारे अंगद ने गांव के दर्जनों लोगों के घर घर जाकर उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे दादा जी को गमछा से बेहद लगाव था इसलिए गांव के बड़े बुजुर्गों व जरूरत मन्दों को गमछा से सम्मानित किया। मौके पर राम भरोसा यादव कुंदन साह रंजीत साह गोलू साह राजा बाबू साह तथा अमित शाह आदि मौजूद थे।