गाजीपुर में सड़क दुघर्टना में मशरक के सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की यूपी के गाजीपुर में सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान बड़हिया टोला गांव निवासी स्व शुभ नारायण ओझा के 65 वर्षीय पुत्र रमाकांत ओझा के रूप में हुई। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक ओझा उर्फ धोती बाबा ने बताया कि वे गठिया की दवा लेने के लिए यूपी के गाजीपुर गये थें वहीं पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक को दो पुत्र हैं।