छपियाँ में दलित परिवारों की मदद को आगे आये संगम बाबा
तरैंयाँ के मुकुन्दपुर में मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री बाँटी

इसुआपुर/तरैंयाँ (सारण):- इसुआपुर प्रखंड के डुमरी छपियाँ गाँव में दलित बस्ती के ललन राम का पुत्र सुनील राम की विगत दिनों भैंस चराने के दौरान पानी से भरे गढ्ढे में गिर जाने से मौत हो गई थी । वहीं मृत परिजनों के घर पहूँच मुखिया संगम बाबा ने सांत्वना दी और 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद पहूँचाई । प्रखंड के हीं डुमरी छपियाँ पंचायत के नंदलाल राय, शिवनारायण भगत, धामा के मिथलेश सिंह व अमरदह के सत्येंद्र सिंह की लङकी की शादी में मुखिया संगम बाबा ने राशन सामग्री, कपङे व नगद आर्थिक सहयोग किया । मंगलवार को ह्दय गति रुक जाने से छपियाँ के रामरतन माँझी की मृत्यु हो गई जहाँ संगम बाबा पहूँच परिजनों को सांत्वना दिये और आर्थिक मदद किये । वहीं तरैंयाँ प्रखंड के मुकुन्दपुर गाँव में मुखिया संगम ने सैकड़ों जरुरतमंदो के बीच कच्चा राशन-सब्जी का पैकेट बाँटा । मौके पर छपियाँ के अंकुश पासवान, राकेश राम, गुड्डू पासवान, ग्यानू पासवान, विनोद सिंह, सुरेश पाण्डेय, सुरेन्द्र राय, पप्पू सिंह धामा के रोहित सिंह, बिट्टू सिंह मुकुन्दपुर के रविशंकर तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, राजू सिंह, सत्येंद्र सिंह, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, सचीन कुमार मौजूद थे ।




Recent Comments