आधार नहीं बनने से लोगों ने किया हंगामा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : प्रखंड परिसर में स्थित आधार इनरोलमेंट काउंटर पर
पंक्ति बाद ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर आधार कार्ड नहीं बनाए जाने को
लेकर जमकर हंगामा किया। वे पूर्वाह्न 10 बजे से ही कतार में खड़े थे,
लेकिन विद्युत आपूर्ति नहीं होने केे कारण आधार का आवेदन ऑनलाइन नहीं हो
रह था। वहीं लाइट आने की पंक्ति में खड़े लोगों को छोड़कर मनमाने तरीके
से ऑपरेटर पंक्ति के बाहर के लोगों का आधार इनरोलमेंट आवेदन ऑनलाइन करने
लगा। यह देख लोगों का धैर्य टूट पड़ा और हो हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने
ऑपरेटर पर कई तरह के आरोप लगाना शुरू कर दिया।
पूछे जाने पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी
उन्हें नहीं है। हंगामा कर रहे लोगों का नेतृत्व पूर्व उपप्रमुख मोहन
प्रसाद राजभर कर रहे थे।
—




Recent Comments