
तरैया(सारण)।छपरा के तरैया बाजार पर अपराधियो ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तरैया निवासी प्रस्वर्गीय छट्ठू मांझी का पुत्र प्रभात मांझी शौच के लिए जा रहा था तभी पहले से घात लगाए अपराधियो द्वारा गोली मारकर घायल का दिया गया।घायल प्रभात मांझी को गंभीर अवस्था मे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा भेजा गया जहाँ डाक्टरो ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।स्थानीय लोगो के अनुसार अपराधियो द्वारा प्रभात मांझी पर आधा दर्जन गोली चलाई गई। जिसमें से प्रभात को दो गोली लगी है। अंधाधुंध फायरिंग के बाद प्रभात ने भागकर जान बचाया ।भागते के क्रम में दाहिने हाथ और पीठ में गोली लगने से प्रभात की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।
चिकित्सा के दौरान घायल युवक प्रभात कुमार ने बताया कि पूर्व में दो गुट के बीच हुआ विवाद में उसने बीचबचाव किया था जिसको लेकर एक पक्ष नाराज चल रहा था। नाराज पक्ष द्वारा हमेशा धमकी दिया जाता था । उसी विवाद में आज अपराधियो द्वारा हत्या के नियत के गोली मारी गई ।




Recent Comments