गजब : माँ गई थी फेरी कर समान बेचने इधर बेटी से जबरन शादी करने को लेकर आधा दर्जन लोग आ धमके घर
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव स्थित नट बस्ती में एक युवती की जबरन शादी करने को लेकर हुई मारपीट के मामले में तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में उक्त गांव निवासी टुनटुन नट की पत्नी उर्मिला देवी ने गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर नट बस्ती के सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप हैं कि परचून का सामान बेचने वह घर से बाहर गयी हुई थी तबतक गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर निवासी केशु नट, मुन्ना नट,दिनेश नट, छठी नट, शैलेश नट, लक्ष्मीना कुंवर, सुनीता देवी उनके घर आकर जबरदस्ती उनकी लड़की को शादी करने की नीयत से उठाने लगे। जब उनका लड़का बचाने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये। उनके घर का सारा सामान तोड़ फोड़ कर दिये। और धमकी दिया कि युवती की शादी हमारे घर में नही करोगी तो इज्जत बर्बाद कर देंगे। झगड़ा का कारण है कि पूर्व में शादी करने को बोला गया था और इंकार करने पर जबरदस्ती घर पर चढ़कर मारपीट किये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है।





Recent Comments