सोनपुर। सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के रजिस्ट्री बाजार में चोरों ने एक ही रात दो दुकानों में चोरी की घटना का अंजाम दिया है । चोरों ने स्थानीय राजेश सिंह के मोबाइल दुकान में तथा ठीक उसके बगल में किराना की दुकान में चोरी की घटना का अंजाम देकर दुकान के काउंटर में रखे लगभग सात हजार रुपए चोरों ने गायब कर दिए। जबकि मोबाइल दुकान का केवल वे शटर का ताला ही तोड़ सके थे कि लोगों की आहट सुनते ही चोर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी । चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि 1 माह के अंदर ही 2 बार चोरी का घटना का अंजाम दे चुका है इसके पूर्व चोर ने एक ही रात में चार ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर फरार हो गया था और उसकी सारे काली करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन आज भी पुलिस के हाथों से बचे हुए है चोर । चोर के आतंक से रजिस्ट्री बाजार के सभी दुकानदारो में दहशत का माहौल बना हुआ है । लोग रात्रि को अच्छी नींद में सो नहीं रहे हैं ।