
दैनिक खोज खबर/छपरा 22 जुलाई। इनर व्हील क्लब ऑफ सारण का वर्ष 2026–27 का पदस्थापना समारोह बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में अंकिता कुमारी ने क्लब की अध्यक्ष तथा निष्ठा कुमारी ने सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही क्लब के अन्य पदाधिकारियों का भी विधिवत पदस्थापन कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व पीडीसी गायत्री आर्यनी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में नई कार्यकारिणी को शुभकामनाए देते हुए सेवा, मित्रता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान क्लब की ओर से रुनझुन नामक एक जरूरतमंद युवती को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंट की गई। साथ ही सुजाता को क्लब की नई सदस्य के रूप में सदस्यता प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन रूपा गुप्ता ने किया। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाए एवं प्रोत्साहन दिया। पूरा कार्यक्रम सेवा, मित्रता, सौहार्द एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।





Recent Comments