
वार्ड सदस्य संघ ने मुखिया के खिलाफ खोला मोर्चा
पानापुर (सारण)गुरूवार को प्रखण्ड सभागार में वार्ड सदस्य संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक हुई ।बैठक में वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने पंचायतों की समस्याओं को रखा ।जिसमें सभी ने मुखिया पर यह आरोप लगाया कि मुखिया तथा सचिव सादे चेक पर हस्ताक्षर करा लेते हैं तथा मनमाने ढंग से काम कराते हैं ।वार्ड सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के सचीव चयन के लिए भी दबाव बनाते हैं ।तथा यह भी धमकी देते हैं कि यदि सादे चेक पर हस्ताक्षर नहीं करोगे तो दूसरे वार्ड में काम कराऐगे ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आवेदन देकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराऐगे ।




Recent Comments