सारण :तरैया में सात निष्चय योजना और मनरेगा बना लूट खसोट की योजना:विधायक मुद्रिका प्रसाद राय
तरैया:22अप्रैल 2018:
सात निष्चय योजना और मनरेगा के द्वारा चल रहे विकास कार्यो में व्यापक धांधली और लूट-खसोट हो रही है।तरैया में सात निष्चय योजना और मनरेगा कही धरातल पर दिखायी नही दे रहा है।उक्त बातें विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने कहा।विधायक ने कहा कि सात निष्चय के तहत वार्ड व मुखिया जल नल और गली नही का कार्य करवा रहे है।प्राक्कलन के अनुसार सड़क की ढलाई आठ इंच करनी है।किंतु तीन इंच ही ढलाई की जा रही है। कही भी प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है।सड़क बनते ही टूट जा रहे है।राज्य सरकार निविदा के आधार पर ठीकेदारों से कार्य करवा रही है।जो प्रधानमंत्री सड़क योजना,मुख्यमंत्री सड़क योजना,ग्राम टोला सम्पर्क योजना किसी सड़क पर विभाग से बिना एनओसी के कार्य शुरू कर दे रहे है। उसी सड़क पर मुखिया द्वारा मनरेगा से विभाग से बिना एनओसी के अनुमति के कार्य कराया जा रहा है।जेसीबी से मिट्टी भरने का कार्य मुखिया करवा रहे है।जो अनुचित है।इन सभी धांधलियों में मनरेगा पीओ और पीआरएस सभी की मिली भगत है।शिकायत के बाद भी कार्यो की जाँच कभी भी मनरेगा पीओ द्वारा नही किया जाता है।इस धांधली को डीडीसी के संज्ञान में भी दिया गया है।लेकिन जिलाप्रशाशन भी कोई करवाई नही कर रहा है।40%,30,20% कमीशन पर इन योजनाओं में लूट खसोट का खेल हो रहा है।इस लूट खसोट की योजना में जिला प्रसाशन की भी मिली भगत है।और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।विधायक ने कहा कि सात निष्चय और मनरेगा से पंचायतो में विकास कार्य हो रही है।लेकिन इसकी जाँच किसी पदाधिकारी द्वारा नही हो रहा है।जो अनुचित है।जिस कारण कोई विकास कार्य धरातल पर नही दिख रहा है।मैं यह मुद्दा विधान सभा मे उठाऊंगा।




Recent Comments