खेल प्राधिकरण के कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी से परेशान राज्य हैंडबॉल संघ ने खिलाड़ियों को स्कूली खेल में नही भेजने का लिया निर्णय

पटना (12 दिसम्बर) ::
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त हैंडबॉल संयोजक कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह द्वारा नियमो की अनदेखी कर कोच एवं मैनेजर प्रतिनियुक्त करने को लेकर बिहार हैंडबॉल संघ ने कड़ा एतराज जताया है । इन्दर सिंह उच्च विद्यालय शेरपुर मनेर में आयोजित बिहार हैंडबॉल संघ के जेनरल बॉडी बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी के इस कृत्य को घोर निंदा की गई । सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य संघ द्वारा नामित व्यक्ति जब तक कोच मैनेजर नियुक्त नही किया जाता स्कूली खेल के प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल का कोई चयनित खिलाड़ी भाग नही लेगा। उक्त निर्णय के आलोक में बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने राज्य संघ से सम्बद्ध सभी जिला इकाई , संस्था( एकलव्य सेंटर) को पत्रांक 128 के द्वारा निर्देश जारी कर चयनित खिलाड़ी को नही भेजने की बात कही। बगैर राज्य संघ के सहमति के टीम भेजने वाले इकाई को राज्य संघ द्वारा आयोजित सभी स्पर्धा से वंचित कर दिया जाएगा ।
उक्त जानकारी राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
बताते चले कि राज्य हैंडबॉल संघ लगातार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर खिलाड़ियों को तैयार करता है । प्राधिकरण के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार राज्य संघ के तकनीकी पदाधिकारी राज्य स्कूली प्रतियोगिता का संचालन एवं टीम चयन भी किया । लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह अपने निजी हित एवं दूर्भावना से ग्रसित होकर हैंडबॉल खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है ।
हैंडबॉल बालक 14 वर्ष आयु वर्ग में बिहार ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्कूली खेल में कांस्य पदक भी प्राप्त किया। इस वर्ष भी खिलाड़ियों की बेहतर तैयारी के बावजूद प्राधिकरण के एकमात्र पदाधिकारी के कारण खिलाड़ी हताश है।




Recent Comments