
छपरा :जलालपुर प्रखंड के बंगरा में माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता क़ा आयोजन किया गया ।जिसमे सैकड़ो की संख्या मे छात्राएं उपस्थित थी । जिसमे प्रथम स्थान पर खुशी कुमारी , द्वितीय स्थान पर ऋतिका कुमारी , तृतीय स्थान पर अंशु कुमारी , चतुर्थ स्थान पर अनीशा कुमारी , पंचम स्थान पर मधु कुमारी एवं छठे स्थान पर निर्जला कुमारी रही ।
इस कार्यक्रम में संगठन की सचिव राठौर जया सोनल ने प्रतिभागियों के बीच अपने विचारों को साझा करतें हुए कहा की जहाँ नारियों का सम्मान होता वहाँ सुख ,शांति और समृद्धि बनी रहती है । महिला के सशक्तिकरण से घऱ , समाज और राष्ट्र सशक्त होता है ।उन्होंने सभी बालिकाओं को संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क जुडो-कराटा ,सिलाई कटाई प्रशिक्षण ,ब्यूटीशियन ,निःशुल्क कोचिंग आदि के बारें में भी बताया । इस कार्यक्रम में राठौर नितान्त ,रौशन सिंह ,अमरेन्द्र कुमार गोलू ,मृत्युंजय ,अमन ,विक्की , रविशंकर ,मनीष ,छोटन,अर्जुन आदि उपस्तिथ थे ।




Recent Comments