डोरीगंज में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त किया शोक-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””****””””””””””””””””””””””#

#दिग्विजयसिंह/डोरीगंज (सारण) :
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पुर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन पर सदर प्रखण्ड भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है ।
अपने शोक संदेश मे पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कहा कि जेटली जी भाजपा ही नही पुरे देश के लिए समर्पित थे उन्होंने देश एवं समाज के उत्थान मे अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभाई है । उनके निधन से पार्टी एवं देश को काफी क्षति पहुँची है ।
शोक व्यक्त करने वालों मे मुख्य रुप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह , प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह , दिनेश सिंह राजन , विनय सिंह , मुन्ना साह , हरेश्वर सिंह आदि नेता शामिल है ।