बिहारी कनेक्ट संस्था द्वारा दुबई में सम्मानित हुए युवा बैंकर प्रदीप

छपरा : बिहार कनेक्ट नामक संस्था द्वारा अलग अलग क्षेत्र में काम कर रहे भोजपुरीया लोगो को एक मंच पर लाकर उन्हें सम्मानित करने का काम करता है।इसी क्रम में सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कौसड निवासी मनोज कुमार स्ट यंगर बैंकर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनोज सिंह को बिहारी कनेक्ट ग्लोबल के चेयरमैन उदेश्वर सिंह ने पुरस्कृत किया साथ में मंच पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह, ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पांडेय व हरिद्वार से आए महंत उमाकांत महाराज मंच पर उपस्थित थे। बिहारी कनेक्ट ग्लोबल पूरे विश्व के बिहारी भोजपुरिया समाज को जोड़ने का कार्य करता है इसके चेयरमैन उदेशवर सिंह का कहना है कि अगले साल बिहार के सिवान जिले में बिहारी ग्लोबल सबमिट का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी पंकज कुमार सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा, सिवान,ने दि और साथ ही साथ मनोज कुमार सिंह (प्रदीप)जी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है और कहां के सिवान के लोग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों का अपने कार्यों से दिल जीत ले रहे हैं। यह पूरा कार्यक्रम दुबई के शेख रशीद ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भोजपुरी के अनेक कलाकारो ने जलवा बिखेरा कार जिसमें मुख्य रूप से भोजपुरी लोक गायिका देवी , प्रीति शुक्ला संतोष सिंह मोहन राठौर, प्रीति शुक्ला ,संतोष सिंह, राधा श्रीवास्तव, कनक पांडेय, नीतू नूतन ,काजल यादव, दीपक त्रिपाठी,व सपना गिल ने अपने गायन व नृत्य से दर्शकों मंत्रमुग्ध किया।