खूब लड़ी मर्दानी यह शराब बंदी वाली रानी है

आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान
जयपुर 28 मई। 9 जून 2017 से पूनम अंकुर छाबडा शराब बंदी के लिए अनशन करे जा रही है। पूरे राजस्थान मे शराब बंदी को लेकर अलख जगाया। जनता भी शराब बंदी चाहती है पर राज्य की महारानी व उसकी सरकार के अभी तक जु नही रेंगी। शराब बंदी को लेकर पूनम अंकुर छाबड़ा जो कि अनशन करने की ठान चुकी हैं। यह सरकार के लिये नुकसान का सौदा साबित होगा। राज्य की मुखिया महिला होने के नाते जिस परिस्थितियों मे पूनम छाबड़ा अनशन करने जा रही है। राज्य की राजनीति मे भूचाल आना स्वभाविक हैं। 
ज्ञातव्य रहे की श्री मति छाबड़ा गर्भवती है,उपर से गर्मी की शिद्दत होने से उनका अनशन करना उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर ला सकता हैं।