सीवान जेल के महिला वार्ड में आयोजित हुआ योग शिविर
✍ दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए
PARMAR डाॅट काॅम

🌐 सीवान :रविवार को परफेक्ट विजन के तत्वावधान में मंडल कारा स्थित महिला वार्ड में महिला बंदियों के बीच योग शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर का उद्घाटन करते हुये काराधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि योग व प्राणायाम हर उम्र,हर पंथ व हर देश के लोगों के लिये लाभकारी है । उन्होंने महिला बंदियों से कहा की जिस तरह कुडा- कच
रा जमा हो जाने से हमारा घर- द्वार बदसूरत दिखने लगता है उसी तरह बेतरतीब जीवनशैली के कारण उपजी बिमारियों के वजह से हमारा शरीर विकृत व बोझ बन जाता है । काराधीक्षक ने आगे कहा कि नियमित योग व प्राणायाम के द्वारा कई असाध्य बिमारियों की हमारे शरीर से स्वत: सफाई हो जाती है एवं हम सब दीर्घायु व स्वस्थ बन जाते है ।
संस्था के सचिव मनोज मिश्र ने कहा कि आज के दौर में रसोई -आंगन से लेकर चौखट के बाहर तक अनेक उपकरणों व संयंत्रों के आ जाने से हमारा जीवन काफी आसान व आरामतलब हो गया है ।अब शारीरिक श्रम न के बराबर हो गया है । लिहाजा ; अनेक तरह की बीमारियां महिलाओं में प्रवेश कर गयी जिनका योग द्वारा ही स्थाई निदान संभव है ।
योगाचार्य अखिलेश्वर तिवारी ने महिला बंदियों को शशांक आसन,मर्जारी आसन,भुजंग आसन,भु-नमन आसन,नौका-संचालन,चक्की – चालन, ताडासन,वृक्षासन,कटि -चक्रासन व यौगिक श्वसन आदि विभिन्न तरह के आसनों व प्रणायामों द्वारा निरोग रहने के गुर सिखाया । योगाचार्य श्री तिवारी ने मासिक धर्म के समय महिलाओं को होनेवाली असह्य पीडा से योग व प्राणायाम द्वारा राहत पाने की विधियां बताई । कुछ अस्वस्थ महिला बंदीयो ने योगाचार्य से महिला -रोग संबंधी अपनी समस्यायें बताई जिन्हें उन्होंने योग व प्राणायाम द्वारा उपचार की विधियां बताई ।
धन्यवाद ज्ञापन सिद्धांत एकेडमी के निदेशक संजय सिंह गौतम ने किया । इस अवसर पर उप काराधीक्षक संतो पाटख,जामादार कुश्वेसर सिंह व महिला आरक्षियों सहित दर्जनो महिला बंदी उपस्थित हुईं ।




Recent Comments