*खाड़ी देश में रह रहे सीवान वालों ने आज मनाई ईद*
✍दैनिक खोज खबर के लिए अख़लाक़ अहमद की रिपोर्ट
बड़हरिया (सीवान) : खाड़ी देशों में आज ईद-उल-फ़ित्र की नमाज अदा की गई।नमाज के बाद से ही विदेशों में नौकरी शुदा भारतीयों ने अपने ईष्ट मित्रों व घरवालों को फोन पर ईद की बधाइयां देना शुरू कर दिया। खाड़ी देशों में रह रहे सीवान जिले के लोगों ने आज ईद मनाई और सोशल मीडिया के माध्यम से ईद से सम्बंधित तश्वीरें भी शेयर कीं।इस दौरान अपने गांव तथा घरवालों को सोशल मीडिया तथा फोन के माध्यम से मुबारकबाद भी दिया।सीवान के अमनुल हक ,सनाउल्लाह,नसरूल हक,जावेद अख्तर ,,ने ,मो.हुसैन,नौसाद अली ,आफताब आलम, इमामुल हक,सद्दाम हुसैन,निजामुद्दीन ,जुबैर अली सरीखे लोग जो अरब में जॉब करते हैं ; ने वीडियो कॉलिंग कऱ ईद की खुशियां बांटी तथा मुबारकबाद दिया।





Recent Comments