सारण :चनचौरा पंचायत खुले में शौच से मुक्त होने को तैयार; बारह सौ शौचालय विहीन चिन्हित परिवारों ने लिया संकल्प
——————————
बारह सौ शौचालय विहीन चिन्हित परिवारों ने लिया संकल्प
———————————-
#रसूलपुर से देवेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
एकमा
प्रखंड की चनचौरा पंचायत देश के उन पंचायतों में अपना नाम शुमार करने जा रहा है जहां खुले में शौच करने कोई परिवार नहीं जाएगा।पंचायत स्थित माधोपुर गांव में बीडीओ अखिलेश कुमार व सीडीपीओ रीता सिन्हा के नेतृत्व और मुखिया विजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई इस ऐतिहासिक बैठक में यह निर्णय पंचायत के ग्रामीणों ने लिया।इस पंचायत को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत गोद लेने वाली सीडीपीओ रीता सिन्हा ने बताया कि करीब बारह सौ शौचालय विहिन परिवार चिन्हित कर लिये गये हैं।सभी शौचालयों में काम एक सप्ताह के भीतर एक साथ शुरू कराया जाएगा और इसे जुलाई माह के भीतर पुरा भी करा लिया जाएगा।खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए आयोजित इस बैठक में सैकडों ग्रामीण शामिल होकर संकल्प भी लिया।आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका,आशा,वार्ड सदस्य आदि को इस ऐतिहासिक कार्य में ग्रामीणों का सहयोग करने में मदद करने का निर्देश भी दिया गया।बैठक में ग्रामीणों की पेंशन, राशनकार्ड आदि समस्याओं को भी बीडीओ ने जल्द दूर कराने का निर्णय लिया।इस अवसर पर मनरेगा के जेई साकेत कुमार, रोजगार सेवक जे एन पाण्डेय, अजीत राय, एकाउंटेंट सुबोध पाण्डेय, विकास मित्र गुड्डू राम पंचायत, सरपंच मुकेश मिश्रा, एकमा से सतीश सिंह बच्चुलाल सिंह, साहेब तिवारी, दिग्विजय विजय उपाध्याय भोला तिवारी, यशवंत सिंह राजु पाण्डेय जय प्रकाश सिंह विकास मिश्रा छोटु पाण्डेय हरिशंकर राय, मठिया से अशोक भारती गुरुचरण भारती मनोज भारती धीरेन्द्र भारती छोटक भारती ब्रजेश भारती सुदामा भारती आदि ने भाग लिया।





Recent Comments