बेगुसराय:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर RLSP का मार्च
👈अमित पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी बेगूसराय👉
प्रदेश में शिक्षा की बदहाली खराब इंटर रिजल्ट के मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओ ने रविवार को बखरी बाजार में मार्च निकाला व नुक्कड सभाएं की और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का इस्तीफा मांगा. आक्रोश मार्च मक्खाचक बस स्टैंड से अंबेडकर चौक, कर्पूरी चौक, ढाला चौक होते हुए अनुमंडल मुख्यालय पहुंचा.

आक्रोश मार्च का नेतृत्व रालोसपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ संजू प्रिया, रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक महतों कुशवाहा, जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, प्रखंड सचिव प्रमोद महतों, युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन महतो, महेंद्र महतों, भूषण महतों, चम्पा देवी, पूनम देवी, प्रीति देवी, किरण देवी, पार्वती देवी आदि कर रहे थे.

नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए डॉ संजू प्रिया ने कहा कि नीतीश राज में बिहार में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गया है. इंटर का खराब रिजल्ट इस बदहाली का प्रमाण है.

रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक महतों कुशवाहा ने कहा कि खराब रिजल्ट एक दिन का परिणाम नहीं है. यह नीतीश राज के 12 सालों के कुशासन का परिणाम है. बिहार की शिक्षा व्यवस्था देश में मजाक का विषय बन गया है. फर्जी टाॅपर्स के कारण बिहार का नाम पूरे देश में खराब हुआ है. जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा ने कहा कि स्कूलों की हालत इतनी खराब है कि अच्छे घरों के लोग ही नहीं, गरीब-गुरबा लोग भी अब सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं भेजना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढाई छोडकर सबकुछ होता है. सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि ज्यादातर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. जहां शिक्षक हैं, वहां बेंच-डेस्क नहीं है. कुल मिलाकर सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था ठप है.




Recent Comments