बस स्टैंड मे यात्री शेड का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन
छपरा
स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विधायक कोष से निर्मित बस स्टैंड मे यात्री शेड का उद्धघाटन किया। विधायक ने बताया की विगत दिनों बस स्टैंड का यात्री शेड जर्जर होेकर टूट गया था। फलस्वरूप यहॉ के यात्रियों को बारिश एवं धूप से काफी परेशानी होती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए मैने यात्री शेड एवं पेयजल की व्यवस्था करने की सोची थीं,जो आज पूरी हुई।बस स्टैंड का काम आज पूरा हुआ। रेलवे का भी काम जल्द पुरा होगा।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे जंक्शन जानेवाली सड़क का टेंडर भी हो चुका है और बहुत जल्दी इसमें काम भी शुरू होगा।

इस दौरान राजेश फैशन, अभिनव सिंह, अभिनाश कुमार, जयचंद प्रसाद, श्रीनिवास सिंह, सत्या सिंह, चौधरी बाबा, धर्मेंद सिंह, धीरज सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.




Recent Comments