शराब बरामद, एक गिरफ्तार
#परवेज अख्तर/सिवान;

नौतन (सिवान): स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के तीन मुहानी के पास मैरवा-नाैतन मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात
छापामारी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश से आ रहे एक कार का पीछा कर उसे जब्त करते हुए गाड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान उसमें 35 कार्टन शराब पाया। गिरफ्तार व्यक्ति नौतन थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी अरविंद यादव बताया जा रहा है।