
छात्र-छात्राओं को अग्निकांड से बचने के विविध उपायों का दिया गया प्रशिक्षण
रिपोर्ट:केशव बाबू
रोसड़ा(समस्तीपुर)शहर के नायक टोली स्थित दिलीप टेक्निकल कॉलेज में आयोजित अग्निकांड संबंधी निष्क्रमण ड्रिल कार्यक्रम में अग्निशमन कार्यालय रोसड़ा के द्वारा अग्निशामक वाहन एवं यंत्र के द्वारा छात्र-छात्राओं को अग्निकांड से बचने के विविध उपायों का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक ने सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक रूप से आकर्षक व प्रभावी प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर कॉलेज परिवार से बाहर के भी युवक-युवतियों ने इसमें रुचि ली।मौके पर कॉलेज के प्राधानाचार्य अजीत कुमार ठाकुर,शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ ही शिक्षाविद डॉ. परमानन्द मिश्र,गौड़ी शंकर प्रसाद सिंह इत्यादि उपस्थित थे।




Recent Comments