क्षेत्र के भविष्य में अवैध इस्राईली शासन का कोई स्थान नहीं होगाः ईरान

खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
फ़िलिस्तीन के इंतेफ़ाज़ा आंदोलन के समर्थन की अंतर्राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के महासचिव ने कहा है कि क्षेत्र के दुश्मन, अंततः सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान को स्वीकार कर ही लेंगे और निश्चित रूप से अवैध और आतंकी इस्राईली सरकार की क्षेत्र के भविष्य में कोई जगह नहीं होगी।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सीरिया पर ज़ायोनी शासन के सैन्य हमले की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि सीरिया में हिज़्बुल्लाह का मुक़ाबला करने का ज़ायोनी शासन का ग़लत दावा, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के उल्लंघन का औचित्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि तेल अवीव सीरिया में आग के खेल के नतीजों को समझ नहीं पा रहा है और हिज़्बुल्लाह पूरी ताक़त से तकफ़ीरी व ज़ायोनी आतंकवाद के मुक़ाबले में लेबनान की सुरक्षा की रक्षा कर रहा है और ईरान क्षेत्र में उसकी इस सकारात्मक भूमिका पर गर्व करता है।
फ़िलिस्तीन के इंतेफ़ाज़ा जनांदोलन के समर्थन की अंतर्राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस के महासचिव अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस बात पर बल देते हुए कि सीरिया के राष्ट्रपति, सेना और जनता ने ज़ायोनी शासन को निराश कर दिया है, कहा है कि इस्राईल की इस प्रकार की कार्यवाहियां आतंकियों के समर्थन और इस्लामी देशों के टुकड़े करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। सीरिया के एक सैन्य अधिकारी ने बताया है कि गुरुवार की सुबह अतिग्रहित फ़िलिस्तीन से दाग़े गए कई मीज़ाइलों ने दमिश्क़ हवाई अड्डे के निकट सीरिया के एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया जिसके चलते काफ़ी नुक़सान हुआ। इस्राईली युद्धक विमान भी कई बार आतंकियों के समर्थन में सीरिया पर हमले कर चुके हैं।




Recent Comments