भरतपुर: जिले मे 762 कट्टे पाउडर 1017 पीपे रिफाइंड आयल, केमिकल व घी जब्त
राकेश फौजदार
भरतपुर 28 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के दो थाना क्षेत्रों में नकली दूध तथा नकली घी को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही कार्यबाही में अब तक कुल 762 कट्टे सफेद पाउडर, 1017 पीपे रिफाइंड आयल, 8 ड्रम व 7 जरिकेन कैमिकल से भरे हुये तथा 4 ड्रम घी के भरे हुये जप्त किये जा चुके है। पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द विश्नोई ने बताया कि कस्वा नगर व सीकरी में की गई कार्यबाही के दौरान सीकरी में पवन मुखीजा के सब्जी मण्डी के पीछे स्थित गोदाम से भारी तादाद में बरामदगी की गई।




Recent Comments