क्षेत्र का चौमुखी विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है : रूडी
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा (सारण):क्षेत्र का चौमुखी विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है।क्षेत्र के विकास के लिए और जन कल्याणकारी योजनाओ को धरातल पर उतारने और जन जन तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पित हूँ।उक्त बाते पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने दरियापुर प्रखंड के नाथा छपरा पंचायत स्थित यादवपुर दलित वस्ती में गाँव संपर्क यात्रा समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।श्री रूढ़ी ने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल कार्यकाल पूरा होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीण संपर्क यात्रा कार्यक्रम के माध्यम जानकारी देने और लाभ दिलाना है। यादवपुर गाँव में संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जन धन योजना स्वच्छ भारत मिशन प्रधान मंत्री आवास योजना बिजली सड़क आदि योजनाओ की लाभ उपलब्ध कराने की बातें कही।इस दौरान रूढ़ी ने सारण को पटना से जोड़ने के लिये दिघवारा के समीप गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए सीएम से स्वीकृति प्रदान करा ली गई है।जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।श्री रूडी ने कहा कि सारण की विकास का कार्य के लिए लगातार प्रयास जारी है। कार्यक्रम को बलराम तिवारी निरंजन शर्मा मुखिया महेश राय पिंटू सिंह पवन मांझी जिला पार्षद नागेश्वर बैठा अनिल सिंह नागेन्द्र सिंह पप्पू ओझा चन्दन सिंह आदि ने केंद्र सरकार की चार साल पूरा होने अपनी बिचार प्रकट किया।कार्यक्रम संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह धन्यवाद ज्ञापन शौकत अली ने किया ।