छपरा नीलिमा बसु फुटबॉल लीग मैच का हुआ आयोजन, 1955 से लगातार होता आ रहा है यह लीग मैच
छपरा :रविवार को राजेन्द्र स्टेडियम में महिला टीम ने भी लिया हिस्सा भीमराव अंबेडकर क्लब परसा और छपरा की टीम श्रीनाथ सिंह सेमरिया के बीच हुई मैच में परसा की टीम ने जीत हासिल की
वही आज के पुरुष टीम में दहियावा ने टेक्नीवास के टीम को 9—1 से हराया मैच काफी रोमांचक था वही इस मैच के उदघाटन करता छपरा के वरीय अधिवक्ता भोला प्रसाद राय और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सारण जिला फुटबॉल लीग के महासचिव उदित राय थे साथ मे संघ के सदस्य एवम युवा नेतासत्यप्रकाश राय संघ के उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह एवम छपरा जगलाल राय कालेज के प्राचार्य अमरजीत राय एवम आयोजन समिति के सदस्य बंटी राय सहित दर्जनों लोगों ने इस मैच का आनंद लिया
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री उदित राय ने बताया कि छपरा में 1955 में पदस्थापित जिलाधिकारी बीएन बसु जो खेल में काफी रुचि रखते थे छपरा को खेल में एक नई दिशा देने का काम किया खेल के माध्यम से जिलाधिकारी काफी चर्चित तथा लोकप्रिय हुए उनके इस जिला से चले जाने के बाद इस फुटबॉल लीग मैच का आयोजन जिलाधिकारी के पत्नी नीलिमा बसु के नाम से ये आयोजन आज तक होता आ रहा है