• यज्ञ सम्मापन के पूर्व पशुपतिनाथ जी महाराज के मूर्ति का हुआ अनावरण
  • प्रसिद्ध संत शिरोमणि श्री नारद जी महाराज ने मूर्ति का किया अनावरण

यूपी (बलिया) : जिले के शुभन्थही जगदेवा बैरिया गांव स्थित प्रसिद्ध धर्म स्थली पशुपतिनाथ धाम पर रविवार को दोपहर बाद नौ दिसवीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ विधिवत पूर्णावती व महाप्रसाद वितरण (भंडारे) के साथ यज्ञ सम्प्पन हो गया। यज्ञ समापन्न के पूर्व नवनिर्मित मंदिर में स्थापित श्री श्री १००८ श्री अनन्त विभूषित स्वामी श्री पशुपतिनाथ जी महाराज के मूर्ति का अनावरण किया गया। बिहार के सारण व मुजफ्फरपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के गंडक नदी के नारायणी तट के प्रसिद्ध तपस्वी संत शिरोमणि श्री नारद् जी महाराज ने पशुपतिनाथ जी महाराज के मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के बाद बनारस के प्रसिद्ध आचार्यों द्वार विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। उक्त परिसर में 12 अक्टूबर से प्रारंभ नौ दिवसीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ रविवार को वेद आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-पाठ व हवन (पूर्णावती) के साथ सम्प्पन हो गया। यज्ञ समापन्न के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहा यज्ञ में दूर-दराज से आये श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद के लिए महिलाओं व पुरुषों की लम्बी-लम्बी कतारे लगी हुई थी। हर को महाप्रसाद लेने के लिए वहाकुल था। वही यज्ञ में शामिल होने व ईश्वरीय कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से यज्ञ के अंतिम दिन बिहार के छपरा जिले के अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा भी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शुभन्थही जगदेवा बैरिया गांव स्थित प्रसिद्ध धर्म स्थली पशुपतिनाथ धाम पहुचे तथा उक्त धर्म स्थल में पूजा-पाठ कर क्षेत्र तथा विश्व के कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना किये। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि सत्य में ईश्वर में शक्ति है, तभी तो यह धरती टिकी हुई है तथा मनुष्य का जीवन चक्र चल रहा है। सब प्रभु की माया है, वह जो चाहते हैं वही होता है। मैं इस पवित्र धर्म स्थली पर आकर धन्य हो गया। मौके पर संत शिरोमणि श्री नारद जी महाराज, ध्रुव जी महाराज, विनय जी महाराज, बालक दास, बालकृष्ण अशुतोषाचार्य जी महाराज, पंकज बाबा समेत काशी व बनारस से आये दर्जनों आचार्य जी महाराज उपस्थित थे। वही यज्ञ के दौरान रात्रि में प्रेमभूषण जी महाराज के प्रवचन व कथा से श्रद्धालु भक्त झूम उठते थे।