मढ़ौरा में बाइक सवार हुआ गंभीर जख्मी, रेफर
मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव के जरती माई स्थान के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर जख्मी हो गया । स्थानीय लोगों के सहयोग से मढौरा रेफरल अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा था । डॉक्टरों के अनुसार सर में गंभीर चोट आयी हुयी थी ।इसलिय सीटी स्कैन के लिये छपरा रेफर कर दिया गया ।


मढौरा में इलाज करा रहे परिजनों के अनुसार बाइक से रेल फैक्ट्री के रास्ते अपने घर लौट रहे थे । उसी क्रम में तेजपुरवा जरती माई के स्थान के पास गिर गये । जख्मी 25’वर्षीय राजू राय बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसीगांव निवासी स्व. शत्रुघ्न राय के पुत्र बताये गये है ।
मढ़ौरा में बाइक सवार हुआ गंभीर जख्मी, रेफर




Recent Comments