इंटेलस केंद्र में सनैट्री नैपकिन उत्पादन के लिये दी गई ट्रेनिंग

#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण):स्थानीय बजार स्थित इंटेलस केंद्र में सनैट्री नैपकिन यूनिट के शुरुआत करने हेतु भारत सरकार के सीएससी टेक्निकल एक्सपर्ट संतोष कुमार के द्वारा सफलतापूर्वक ट्रेनिंग दी गयी।सोनी कुमारी प्रियंका कुमारी निर्मला कुमारी अलका कुमारी ने प्रशिक्षण लिया।और नैपकिन बनाने के गुर सीखा।प्रशिक्षण के उपरांत निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने कहा कि बहुत जल्दी सारण जिले के परसा बजार से नैपकिन की प्रोडक्शन की जाएगी।जिससे जिले के महिलाओ को लाभ मिलेगा।वही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोहिया स्वक्षता अभियान में सहयोग प्रदान करेगा।नैपकिन निर्माण से परसा को स्वक्षता के क्षेत्र में एक कदम सफलता मिली है।केंद्र सरकार द्वारा संचालित केंद्र से बाजारों में मिलने वाले नैपकिन से अलग है।जो एक मिट्टी में गलनशील है।जबकि बजार में उपलब्ध नैपकिन प्लास्टिक रहित होने से काफी दिनों तक नही गलता जिससे प्रदुषण फैलते रहता है।अब परसा में उत्पाद होने वाले गलनशील नैपकिन का प्रयोग से प्रदुषण पर अंकुश लगने की बातें कही।उन्होंने उपस्थित लोगो से उत्पाद नैपकिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण में निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा जितेश राज अमित कुमार पिंटू कुमार शर्मा अरविंद कुमार मांझी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments