गभिरार के अग्निपीड़ितों को सीओ ने दिया सहायता राशि

परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर

रघुनाथपुर अंचल क्षेत्र के गभीरार गांव के बीन टोलवा में बीते दिन रविवार की दोपहर में अचानक आगजनी में तीन परिवारों के दर्जनों घर व हजारो की सम्पति जलकर राख हो गई थी।उक्त गांव के अग्नपीडितो को नये सीओ रामेश्वर राम ने प्रभावित तीनो परिवारों को सरकारी सहायता प्रतिपीडित 9 हजार 8 सौ का चेक दी गई । इस सहयोग क्रम में पीडिता बबीता देवी , शिल्पी देवी व दर्पनिया देवी को जिलापार्षद सदस्य राजबली मांझी की मौजूदगी में दी गई ।
मौके पर अंचल नाजिर रवि प्रताप सिंह,अंचल निरीक्षक महाबीर मांझी,राजस्व कर्मचारी महेश चौधरी व अन्य मौजूद थे।