कोरोना नियंत्रण कक्ष में 46वें दिन 09 प्रवासियों का हुआ थर्मल जाँच
तरैया (सारण):
तरैया रेफरल अस्पताल के कोरोना नियंत्रण कक्ष में बुधवार को 46वें दिन दूसरे राज्यों से आये 09 लोगों का थर्मल जाँच किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि किसी मे भी कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नहीं पाये गये है।रेफरल अस्पताल के कोरोना नियंत्रण कक्ष में 46 दिनों में अब तक 698 लोगों के स्वास्थ्य की जाँच मेडिकल टीम द्वारा किया गया है।सभी लोग होम क्वारेन्टीन में है।ब्लॉक क्वारेन्टीन सेंटरो में 59 लोगो को क्वारेन्टीन किया गया है।698 प्रवाशियो में से लगभग आधे से अधिक लोगों का होम क्वारेन्टीन 14 दिन पूर्ण हो चुका है।जिसमें सभी लोग स्वस्थ है।




Recent Comments