दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
केरल में आये भीषण बाढ़ की विभीषिका से उत्पन्न संकट की घड़ी में केरल के लोगों को सहयोग करने ,केरल के नव निर्माण में पश्चिम चंपारण की जनता की एकजुटता के लिए सी पी आई एम ने बेतिया में चन्दा संग्रह अभियान चलाया ।जिसमें केरल के प्रति भारी सहानुभूति देखी गयी ।
चन्दा संग्रह राज्य सचिवमंडल सदस्य का.प्रभुराज नारायण राव ,विनोद कुमार नरुला ,प्रभुनाथ गुप्ता, म.हनीफ ,जगरनाथ यादव , प्रकाश कुमार वर्मा ,नीरज बरनवाल ,म.वहीद, अवध बिहारी प्रसाद ,राजू बैठा ,अशर्फी प्रसाद ,सहीम, संजय पासवान ,जय नारायण प्रसाद ,रामेश्वर महतो ,म.मनौवर आदि शामिल थे ।





Recent Comments