19 अक्टूबर विजयादशमी के दिन रावण वध का आयोजन होगा छपरा राजेन्द्र स्टेडियम में

छपरा : विजयादशमी समारोह समिति की आम बैठक बिहार विधान परिषद् के पुर्व उप सभापति व विजयादशमी समारोह समिति के अध्यक्ष सलीम परवेज की अध्यक्षता में होटल अशोका ग्राण्ड में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया 19 अक्टूबर विजयादशमी के दिन राजेन्द्र स्टेडियम में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


सचिव का प्रतिवेदन महामंत्री विभूति नारायण शर्मा ने प्रस्तुत किया। आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। रावण वध कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न कमिटीयों का गठन किया गया।

शोभा यात्रा समिति का संयोजक राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव तथा सह संयोजक ओमप्रकाश श्रीवास्तव को बनाया गया। समारोह स्थल समिति का संयोजक पवन कुमार अग्रवाल तथा सह संयोजक सुनिल कुमार सिंह को बनाया गया। प्रशासनिक वार्ता समिति का संयोजक सलीम परवेज को तथा सह संयोजक विभूति नारायण शर्मा को बनाया गया वहीं प्रचार प्रसार समिति का संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल को तथा सह संयोजक चन्द्र कान्त द्विवेदी को बनाया गया हैं,सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति का संयोजक ई•सत्येन्द्र कुमार सिंह तथा सह संयोजक संजय कुमार सिंह को बनाया गया हैं। राजू नयन शर्मा उर्फ ददन राज ने बताया रावण वध कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाता हैं तथा छपरा सारण जिला प्रशासन की इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने में अहम भूमिका होती हैं।
विजयादशमी समारोह समिति के उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया इस वर्ष मुख्य आकर्षण का केन्द्र 60 फीट का रावण तथा 55 फिट का मेघनाथ होगा। बैठक की अध्यक्षता सलीम परवेज ने की संचालन महामंत्री विभूति नारायण शर्मा ने किया स्वागत राजेश फैशन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया।
बैठक में अध्यक्ष सलीम परवेज,महामंत्री विभूति नारायण शर्मा,सचिव राजू नयन शर्मा,मुख्य परामर्शी अवधेश्वर सहाय,उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह,सत्य प्रकाश यादव,संजय कुमार सिंह,श्याम बिहारी अग्रवाल,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव,अंकेक्षक पवन कुमार अग्रवाल,प्रेस प्रवक्ता सुनिल कुमार सिंह,सहायक सचिव राजेश फैशन,संयुक्त सचिव अली राशीद,युवराज गोस्वामी,संतोष कुमार सिंह,डा•राज नाथ सिंह,सत्य प्रकाश गुप्ता,चन्द्र कान्त द्विवेदी,संगठन सचिव शंकर देव सिंह कन्हैया जी,तकनीकी सचिव आनन्दी शर्मा आदि उपस्थित हुए।