थानाध्यक्ष ने शिष्यों के बीच किया कंबल का वितरण
आंदर( सिवान) : प्रखंड के श्री जानकी संस्कृति प्राथमिक मध्य, उच्च सह महाविद्यालय आवासीय गुरुकुल बरवा परिसर में बुधवार को प्राचार्य विजय प्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक के सौजन्य से असांव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम व एसआइ सुधीर कुमार ने गुरुकुल के दो सौ शिष्यों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर अचार्य मृत्युंजय मिश्रा, हरे कृष्ण तिवारी, त्रिपुरारीनाथ तिवारी, नीरज पाठक, विनय तिवारी, जज पाठक, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, अभिषेक चतुर्वेदी, सुरेंद्र पाठक आदि शिक्षक उपस्थित थे।
—




Recent Comments