
संकट की घड़ी में पूरा देश एकजुट : प्रधानमंत्री की कोरोना से लड़ने की जंग में जनता कर्फ्यू के आह्वान को लोगो ने बड़ी शिद्दत से निभाया,सभी जगह सन्नाटा
•शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने घरों के अंदर गुजारी रविवार की पूरी दिन
छपरा।नोवल कोरोना के संक्रमण की पूरे विश्व मे पैर पसारने से आये संकट से बचने को लेकर जनता कर्फ्यू के समर्थन में लोगों ने स्वतः अपने घर में खुद को बंद रखे. रविवार को जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालय शहर के साथ ही गांवो के सभी बाजारो व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आवाजाही भी पूरी तरह से ठप रही. बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जनता से एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाने के लिए अपील की थी . प्रधानमंत्री की अपील को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को लोगो ने मोदी के अपील का स्वागत करते हुए आज सभी संस्थानों को को बंद रखा. वहीं मोबाइल से ही अपने मित्र व संबंधी तथा अन्य जरूरतमंद लोगों से बात कर एक दूसरे का हाल जाना. जनता कर्फ्यू के दौरान घर में लोग अपने परिवार के साथ समय बिताया तथा टीवी पर चिपके रहे. इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर टेम्पो से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार करते दिखे.




Recent Comments