• पूर्व से तय तिथि 22 मार्च को कोलकता से मांझी के इनायतपुर में आयी थी बारात
• लॉकडाउन 1.0 में 21दिनों का इनायतपुर स्कूल भवन में काट चुके है एकांतवास
• लॉकडाउन 2.0 की मियाद 3 मई तक बढ़ाये जाने से बढ़ी मुश्किलें

छपरा. मांझी में पिछले 22 मार्च को पश्चिम बंगाल से इनायतपुर में आई बारात में शामिल तीन दर्जन बरातियों की लॉक डाउन 2.0 ने मुश्किलें बढ़ा दी है।पहले से ही 21दिनों की लॉकडाउन गांव के स्कूल में झेल रहे इन बारातियों को एक -एक दिन बिताना मुहाल था और अब लॉकडाउन में बढ़ी 3 मई तक की तिथि के वजह से हताश कर दिया है।बारातियों का कहना है कि हमलोगों ने लॉकडाउन की वजह से इतना लंबा समय प्रवास पर रहने की योजना बनाकर बारात में नहीं आये थे।अब हालात है कि किसी तरह लॉकडाउन 1.0 की 21दिनों का प्रवास काटा, लेकिन अब लॉकडाउन 2.0 की मियाद 3 मई तक बढ़ा देने से मुश्किलें बढ़ गई है।आपको बता दे कि मांझी प्रखंड के इनायतपुर निवासी नैमुल्लाह सिद्दकी की पुत्री खुसबू खातून की निकाह में पश्चिमबंगाल के बंडील से शमीम अख्तर के पुत्र फिरोज अख्तर की शादी के लिए तीन दर्जन बाराती 22 मार्च को मांझी आये हुए थे।उसी दिन जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन लागू हो जाने से सभी मांझी के इनायतपुर में ही गांव के स्कूल में रुके हुए हैं।किसी तरह से वर पक्ष ने 21दिनों के लॉकडाउन को झेल कर बारातियों और घरातियों की देखभाल किया है।वही अब लॉकडाउन 2.0 में तीन दर्जन बारातियों और करीब एक दर्जन घराती रिश्तेदारों के लिए वधु पक्ष के लिए लंबा प्रवास काफी आर्थिक संकट की ओर धकेलता जा रहा है।
• कोरोना काल में मदद का बीड़ा उठाया “अनुभव जिंदगी का” नामक सोशल मीडिया ग्रुप :

कोरोना काल मे “अनुभव जिंदगी का” नामक सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा मंगलवार को समुचित राशन सब्जी, सर्फ साबुन तेल व बिस्किट आदि रोजमर्रा की सामानों को उपलब्ध कराया गया। लॉक डाउन में लगभग 20 दिनों से फंसे पड़े बारातियों को पास के एक स्कूल भवन में ठहराया गया है। जहां वे सभी अभिशप्त जिंदगी गुजारने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों बारातियों ने पश्चिम बंगाल वापस जाने के लिए प्रशासनिक सहयोग से प्रयास भी किया था। परंतु झारखंड के पदाधिकारियों ने उन्हें पुनः बैरंग वापस भेज दिया। बारातियों में शामिल लगभग दो दर्जन पुरुष सदस्यों के अलावा करीब एक दर्जन महिलाओं व बच्चों की खस्ता हालत देख कर उक्त सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों ने उनके खाने पीने आदि का भरपूर इंतजाम किया। मौके पर ग्रुप संचालक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह, सोहैल अहमद, तारकेश्वर प्रसाद संजीव शर्मा कृष्णा सिंह पहलवान तथा गायक दिवाकर सिंह आदि मौजूद थे। बताते चलें कि उक्त सोशल ग्रुप के सदस्यों द्वारा मांझी प्रखंड क्षेत्र में स्थित मंदिर के पुजारियों व अन्य जरूरतमंदों के बीच लगातार खाद्य सामग्री आदि का लगातार वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रुप के कई अन्य सदस्यों द्वारा भी राशन के अलावा पक्का भोजन तैयार कर गरीबों के घर घर पहुंचाए जा रहे हैं।




Recent Comments