
पटना(अनूप नारायण सिंह) : पटना के एम्स से बड़ी खबर आ रही है. पटना एम्स में मुंगेर निवासी एक मरीज, जो किडनी का इलाज कराने आया था,जिसकी मौत शनिवार की रात हो गई.वो कोरोना वायरस से ग्रसित था।किडनी की बीमारी का इलाज कराने रोगी दो दिन पहले शुक्रवार को एम्स में भर्ती हुआ था. एम्स के चिकित्सकों ने उसे संदिग्ध कोरोना मरीज मान कर आइसोलेशन वार्ड में रख कर इलाज कर रहे थे, जिसकी मौत इलाज के दौरान शनिवार की रात हो गयी. मरीज की मौत के घंटों बाद जब उसकी रिपोर्ट पटना के आरएमआरआई से एम्स पहुंची, तब पता चला कि किडनी रोग ग्रस्त मरीज की मौत कोरोना से ही हुई है. मुंगेर निवासी एक मरीज किडनी रोग का इलाज कराने आया था, जिसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. शनिवार की रात उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी, लेकिन उसकी रिपोर्ट आरएमआर आई से उसके मौत के बाद मिली है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट (RMRI) में दो मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. इसमें एक की मौत भी हो गई है. वह पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी का इलाज करा रहा था. वह मुंगेर जिला का रहनेवाला था. मृतक के कोरोना पॉजिटिव होने की भी पुष्टि की गई है.




Recent Comments