कोठिया मे दो पक्षों के बीच विवाद मामले लगी महापंचायत , सुलहनमा लगाने का हुआ निर्णय

डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया गाँव मे शुक्रवार की संध्या दो पक्षों के बीच मारपीट मामले मे महापंचायत लगायी गयी ।
महापंचायत मौजमपुर पंचायत के मुखिया धनन्जय सिंह के आवास पर मुसेपुर के मुखिया मुन्ना कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी जिसमे दोनो पक्षों की उपस्थिति मे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की बच्चों की गलती के कारण यह विवाद हुआ है इसलिए सभी लोग अपने बच्चो पर नजर रखेंगे साथ ही ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए निगरानी करेंगे ।
वही दोनो पक्षों के द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर सुलहनामा लगाएगें ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला परिषद् सदस्य अमरनाथ राय , डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह , नराँव मुखिया रामपुजन सिंह , सरपंच धर्मेन्द्र सिंह , शिवनाथ सिंह , भरत सिंह , बैजनाथ सिंह , रामदयाल राय , कृष्णा नन्द यादव , शिवप्रसन्न राय सहित दोनो पक्षों के दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
विदित हो की शुक्रवार की संध्या विवाद को लेकर कोठिया गाँव मे दो पक्ष आपस मे भिड़ गए थे जिसमे एक दर्जन लोग जख्मी हो गए थे ।




Recent Comments