रंजन कुमार श्रीवास्तव/दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। सारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत तरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पचौड़र-रसीदपुर मार्ग पर छापेमारी कर अवैध हथियार व कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला ?
थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पचौड़र बाजार से रसीदपुर जाने वाली सड़क पर कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देख तीनों युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उन्हें दबोच लिया।
क्या-क्या हुआ बरामद ?
तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान:
1. सैयद साजिद:रसीदपुर निवासी (मो. इमाम हुसैन का पुत्र)।
2. सदाम हुसैन: अंधरबाड़ी निवासी (मोतिउर रहमान का पुत्र)।
3. हाजी अली: माधोपुर छोटा निवासी (आजमगीर का पुत्र)।
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सैयद साजिद का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर पूर्व में भी तरैया थाना कांड संख्या 301/25 दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से इलाके के आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।