बेगुसराय:घर में बुलाकर युवक की पीट-पीट कर दी हत्या
*अमित पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी बेगूसराय*
बखरी के राटन पंचायत के उदनचक गाँव में रविवार की रात करीब 2:00 बजे रमेश यादव के पुत्र धीरज यादव की हत्या गांव के ही मालती देवी, दानेश्वर ताती, राम विकास यादव ,ने मालती देवी के घर बुला कर पीट-पीटकर कर दी !

बताया जाता है कि धीरज मालती देवी की पुत्री निशा से प्यार करता था जिसका निशा के परिजनों ने विरोध किया था! कई दिनों से लाख मना करने पर भी बात ना मानने पर रविवार की रात प्यार से घर में बुलाकर बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी धीरज के पिता ने रमेश यादव ने बताया कि जब आधी रात वह गांव में ही शादी समारोह से घर वापस लौटे और घर लौटकर धीरज को नहीं देख उसकी खोजबीन शुरू कर दी काफी खोजने के बाद धीरज का कुछ अता पता नहीं चला तो गांव के ही लोगों की सहायता से मालती देवी के घर जाकर दरवाजा खोलने को कहा दरवाजा ना खोलने पर गांव वालों का शक और भी बढ़ता गया काफी देर बाद जब दरवाजा खोला गया और अंदर धीरज की लाश देखकर धीरज के पिता के ऊपर आसमान टूट पड़ा और रोना धोना शुरू कर दिया वही ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को जमकर धुनाई की मौके पर पहुंच बखरी थाना अध्यक्ष त्रिलोकी कुमार मिश्रा ने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए बखरी पीएचसी भेज दिया वहीं लहाश को बखरी थाना लाकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया।
इधर गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है धीरज के परिजनों का कहना है की साजिश के तहत धीरज को बुलाकर धीरज की हत्या की गई है घटना के बाद गांव में काफी तनाव है बखरी पुलिस ने गांव में बिगड़ते हालात को लेकर पुलिस गश्त तेज कर दी है




Recent Comments