
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए एक वृद्ध को भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली गांव निवासी स्व दीना राम का 60 वर्षीय पुत्र जौरतन राम के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया वही उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल वृद्ध के परिजनों ने बताया कि वृद्ध साइकिल पर सवार होकर मशरक से दवा खरीद वापस घर जा रहे थे कि गलिमापुर के पास अनियंत्रित बस ने ओवरटेक करने के दौरान साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार फरार हो गया वही घायल को आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।




Recent Comments