
कोटवा प्रखण्ड के मछरगावाँ मे अनोखा विवाह – निकाह महायज्ञ हुआ सम्पन्न
दैनिक खोज ख़बर ब्यूरो प्रमुख मोतिहारी : चम्पारण की पावन धरती कोटवा प्रखण्ड के मछरगावाँ मे अनोखा विवाह – निकाह महायज्ञ चन्द्र गोकुल दिपिना कुवर उच्च विद्यालय के परिसर मे 27 मई 2017 को अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया.
आयोजन स्थल के परिसर मे 51 प्रकार के 51 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। जहाँ अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु डाॅ पि सी चन्द्राश्री ने चन्द्र गोकुल दिपिना कुवर प्रवेश द्वार के समिप मे प्रथम वृक्षारोपण किया। जिसे दुल्हन बगीचा नाम दिया गया। आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी अतिथि दुल्हन बगीचे के वृक्षारोपण मे शामिल हुए.

वही चम्पारण की इस पावन धरती पर एक ऐसा अनोखा विवाह – निकाह महायज्ञ का आयोजन किया गया जहाँ दूल्हे के घर दुल्हन के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया.
परम्परागत बाजे खुर्दक , नेटुआ नाच , शहनाई, बैंड बाजा , घोड़ दौड आदी आकर्षण का केंद्र रहा.
मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र कुमार राम व अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु डाॅ पि सी चन्द्राश्री दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए ।
विवाह – निकाह महायज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने समिति के सभी सदस्यों व उपस्थित अतिथियों के साथ बरात का भव्य स्वागत किया ।

वहीं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ दिपक , डाॅ ओमप्रकाश, डाॅ राजकुमार, डाॅ श्रीकान्त कुमार अपने जीवन काल तक वर वधुओ को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का वचन दिए.
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सह विधायक राजेन्द्र कुमार राम ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज मे दहेज जैसी कुप्रथा को दूर करने के लिए अच्छा संदेश जाएगा वहीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव इस अनोखे विवाह – निकाह महायज्ञ को आयोजित करने के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दिए.
समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इस समारोह के आयोजन के लिए समाज के सभी वर्गों व समिति सदस्यों का अभार प्रकट किए जिन्होंने सहयोग कर अनोखे विवाह – निकाह समारोह को सफल बनाया.

वहीं मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रति अभार प्रकट किए जिन्होंने अपना बहूमुल्य समय देकर वर वधु को आशीर्वाद दिए.
आयोजन स्थल पर कोटवा थाना प्रभारी सदल बल शांति व्यवस्था बनाए रखने मे सक्रिय दिखे वहीं अग्निश्मन गाड़ी व चिकित्सकों की टीम भी मौजूद थी.
मौत पर सचिव मुन्ना तिवारी, डाॅ जितेन्द्र कुमार, भागिरथ कुशवाहा, पवन किशोर सिंह, अनिल सिंह आदि कार्यकर्ता व हजारों की संख्या मे दर्शक ऊपस्थित होकर इस अनोखे विवाह – निकाह महायज्ञ के साक्षी बने.





Recent Comments