दुर्घटना में शिकार लोगों को मदद पहुंचाने वाले होंगे सम्मानित
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। सड़क सुरक्षा के आलोक में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को मदद पहुंचाने वाले को जिला प्रशासन ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि वैसे व्यक्ति जो किसी दुर्घटना में घायल या मृत को मदद पहुंचाते हैं अपना नाम एवं पूरा पता के साथ दुर्घटना की तिथि एवं की गई सहायता का ब्यौरा 14 अगस्त तक जिला कार्यालय में जमा कर दें ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके।




Recent Comments