तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी गांव में खेत में गई एक महिला के साथ बदसलूकी व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला शीतलपट्टी गांव निवासी मोहम्मद रोजादिन मियां की पत्नी बेगम नसीमा ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी अंधरबाड़ी गांव निवासी राज नारायण सिंह से पूर्व से विवाद चल रहा था। जब वह अंधरबाड़ी स्थित अपने खेत में गई हुई थी उसी समय राज नारायण सिंह, रितेश कुमार, नितेश कुमार, मनोज सिंह उन्हें छेड़ने लगे और उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के क्रम में उसे बेपर्दा कर दिया गया और बेरहमी से पटक कर सभी लोग उसे मारते रहे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।