पण्ड़ेर:ट्रेक्टर ट्रोली पलटी,चालक की मौत
आज़ाद नेब
जहाजपुर 17 जुलाई। पण्डेर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह बजरी से भरी टेक्टर ट्रोली के असंतुलन होकर पलट जाने से टैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पंण्डेर पुलिस मौके पर पहूंची। जानकारी के अनुसार बदनपुरा निवासी केलाश कहार बनास नदी से बजरी भर कर जा रहा था कि असंतुलन हो जाने से टेक्टर ट्रोली पलट गई जिससे केलाश कहार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहूची ओर शव को पण्डेर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सोंप मामले की जांच प्रांरभ कर दी।