कृषि सलाहकार पर रंजिश में हमला

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

प्रखंड के बगही हरखपुर गाँव में पूर्व के मुकदमें के रंजिश को लेकर तरैया के कृषि सलाहकार पर उसके पड़ोसियों ने हमला कर दिया है।कृषि सलाहकार को बचाने आये उसके पुत्र और पिता को आरोपियों ने लोहे के रड से मारकर घायल कर दिया है।घायल कृषि सलाहकार के पिता चन्द्रिका सहनी एवं पुत्र छोटू कुमार का उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया।इस सम्बंध में कृषि सलाहकार हरेंद्र सहनी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बगही हरखपुर गाँव के मुकेश साह एवं दीपक सहनी को अभियुक्त बनाया है।जिनपर कृषि सलाहकार के पत्नी के गर्दन से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने का भी आरोप लगाया गया हैं। घटना का कारण पूर्व से आरोपितों पर दर्ज मुकदमा बताया गया है।